वॉट्सऐप कमिशन है चुनाव आयोग : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में दिन ऐतिहासिक रहा। वकील के तौर पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी खुद मौजूद रहीं और उन्होंनs चुनाव आयोग की ओर से जारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ कई दलीलें दीं।

यह न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार था कि कोई सिटिंग सीएम वकील के रूप में अदालत में पैरवी के लिए पहुंचा। ममता बनर्जी ने SIR को बंगाल के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि जब 24 सालों से यह प्रक्रिया नहीं हो पाई थी तो फिर अब इतनी जल्दी क्या है।

उनका यह भी कहना था कि इसे असम में नहीं कराया जा रहा है, जहां भाजपा की सरकार है, लेकिन इसे बंगाल में कराया जा रहा है।

यही नहीं उन्होंने चुनाव आयोग को इस दौरान वॉट्सऐप कमिशन भी कहा और कहा कि आयोग की ओर से मेसेजिंग ऐप पर ही चुनाव अधिकारियों को आदेश दिए जा रहे हैं।


feature-top