छत्तीसगढ़ : परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी आदेश में किया संशोधन

feature-top

शिक्षा विभाग ने अपने ही जारी आदेश को पलटते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पूर्व की भांति लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे।

इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी स्कूलों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।

अब संशोधित आदेश के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि निजी स्कूलों की लोकल कक्षा के परीक्षाओं का संचालन स्कूल प्रबंधन ही करेगा।


feature-top
feature-top