बिहार चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुँची जन सुराज पार्टी

feature-top

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा कानूनी कदम उठाया है। पार्टी ने चुनाव के दौरान हुई कथित अवैध प्रक्रियाओं को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

जन सुराज पार्टी की मांग है कि बिहार में निष्पक्षता से समझौता किया गया है, इसलिए राज्य में नए सिरे से विधानसभा चुनाव कराए जाएं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन हुए हैं।

पार्टी ने विशेष रूप से उस मामले को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा है, जिसमें महिला मतदाताओं को आचार संहिता लागू रहने के दौरान कथित तौर पर 10-10 हजार रुपये की सीधी राशि हस्तांतरित की गई। जन सुराज का आरोप है कि यह कदम मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से उठाया गया। इस पूरे मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ कल करेगी।


feature-top