हमें हराने के लिए NDA ने फूंके 40 हजार करोड़ : RJD नेता तेजश्वी यादव

feature-top

आज विधानसभा में उस वक्त गरमागरमी बढ़ गई, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया। तेजस्वी यादव ने चुनावी खर्च और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में महागठबंधन को रोकने के लिए एनडीए ने बेहिसाब धनशक्ति का इस्तेमाल किया। विधान सभा में आज नेता प्रतिपक्ष शायराना अंदाज में अपनी बात शुरू करते हुए सरकार पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार विधान सभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के बजाय धनबल का सहारा लिया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के चुनाव में हमें हराने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए ने करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए। यह पैसा किसका था और कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी भारी-भरकम राशि खर्च करने के बाद भी एनडीए को जनता के बीच संघर्ष करना पड़ा।


feature-top