असम CM पर नफरती बयान का आरोप, HC से दखल की मांग

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ 40 से अधिक सेवानिवृत्त नौकरशाहों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, लेखकों, पत्रकारों और अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है।

इन सभी ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के कथित नफरती भाषणों और एक विशेष समुदाय को लेकर हालिया बयानों पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है।

 पत्र में कहा गया है कि बार-बार हो रहे ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संवैधानिक उल्लंघनों के खिलाफ चुप्पी या निष्क्रियता संविधान की नैतिक शक्ति को कमजोर कर सकती है। इस पत्र के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


feature-top