- Home
- टॉप न्यूज़
- जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर तीखा हमला
जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का दिल्ली सरकार पर तीखा हमला
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक खुले गड्ढे में गिरने से निजी बैंक में कार्यरत युवक कमल की दर्दनाक मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खुदवाया गया था, जिसे समय पर भरा नहीं गया।
हादसे के बाद अब इस मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस घटना को महज़ हादसा नहीं, बल्कि “व्यवस्था की हत्या” करार दिया। उन्होंने लिखा कि “हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई।
एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया एक झटके में उजड़ गई।” उन्होंने आगे कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि जवाबदेही से भागती सत्ता की वजह से हुई हत्या है। राहुल गांधी के शब्दों में, “असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है।” कांग्रेस नेता ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में न तो किसी जिम्मेदार का इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है और न ही किसी की अंतरात्मा जागती है।
उन्होंने इंदौर के जहरीले पानी, नोएडा में सड़क हादसों, गिरते पुलों, ट्रेन दुर्घटनाओं और बढ़ते प्रदूषण का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये सभी घटनाएं एक ही बीमारी की देन हैं—जवाबदेही की कमी। राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शासन-प्रशासन में जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक लालच और लापरवाही की इस महामारी का कोई न कोई शिकार बनता रहेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
