रायपुर के 6 प्रमुख मार्ग ‘नो फ्लैक्स जोन’ घोषित

feature-top

राजधानी रायपुर को होर्डिंग्स और बैनरों के जाल से मुक्त कर सुंदर बनाने के लिए नगर पालिक निगम ने कड़ा कदम उठाया है। मेयर इन काउंसिल (MIC) के संकल्प के पालन में शहर के 6 प्रमुख मार्गों को आधिकारिक तौर पर ‘नो फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया गया है।

आम जनता और विज्ञापनकर्ताओं की सूचना के लिए इन मार्गों के डिवाइडरों पर ‘नो फ्लैक्स जोन’ के बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए हैं। यह निर्णय शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

अक्सर बिजली के खंभों और डिवाइडरों पर लगे अवैध पोस्टर चालकों का ध्यान भटकाते हैं और शहर की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं। अब इन क्षेत्रों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।


feature-top