तिरुपति लड्डू विवाद: घी को लेकर CM नायडू का बड़ा आरोप

feature-top

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान लड्डू बनाने में जिस घी का इस्तेमाल हुआ, वह बाथरूम क्लीनिंग में उपयोग होने वाले केमिकल से बना था।

कुरनूल जिले के येम्मिगनूर में जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक मिलावटी घी से प्रसाद बनवाकर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंचाई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने खुद मिलावट की बात स्वीकार की है।

नायडू के मुताबिक, पहले और अब के लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता में बड़ा अंतर साफ दिखता है। मामले पर सियासत गरमा गई है और जांच को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है।


feature-top