नेटफ्लिक्स ने हटाया मनोज बाजपेयी के 'घूसखोर पंडित' का टीजर

feature-top

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घुसखोर पंडित की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। अब भाजपा ने कहा कि केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म 'घुसखोर पंडित' का टीज़र और बाकी प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेंटर ने नेटफ्लिक्स को फिल्म का टीजर और बाकी सभी प्रमोशनल कंटेंट को हटाने के लिए कहा है। पीटीआई से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सीनियर ने कहा, ‘इस तरह की हरकत, जो किसी भी समाज के खिलाफ है, पूरी तरह से अनएक्सेप्टेबल ।

 बीजेपी के नेशनल स्पोकपर्सन गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा, 'केंद्र के त्वरित और प्रभावी निर्णय का हार्दिक अभिनंदन! 'घूसखोर पंडित' जैसे अपमानजनक कंटेंट को न केवल प्लेटफॉर्म से हटवाया गया है, बल्कि इस मामले में FIR भी दर्ज की गई है।'


feature-top