- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने PM मोदी को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ : पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने PM मोदी को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह को पत्र लिखकर PWD के मुख्य अभियंता विजय कुमार भतपहरी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि विजय कुमार भतपहरी ने लोक निर्माण विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को नियमों को ताक पर रखकर अनुचित लाभ पहुंचाया। पत्र में कहा गया है कि कमीशनखोरी और अनियमितताओं के जरिए न केवल शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि विभाग की छवि भी धूमिल की गई है।
पूर्व गृह मंत्री ने यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2011 और 2015 में विजय कुमार भतपहरी के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए थे। बावजूद इसके, राजनीतिक संरक्षण और अवैध कमाई के प्रभाव के चलते इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई।
ननकी राम कंवर ने पत्र में आशंका जताई है कि राज्य स्तर पर निष्पक्ष जांच संभव नहीं है, इसलिए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर भ्रष्टाचार के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
