रायपुर के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

feature-top

राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया भनपुरी स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज नामक आयल और डामर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। फैक्ट्री परिसर में डामर और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है।

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन आसपास के इलाके को अलर्ट पर रखा गया है।


feature-top