- Home
- टॉप न्यूज़
- सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
07 Feb 2026
, by: Prakash
31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार सांसद पप्पू यादव को कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल कस्टडी में बेउर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जेल भेजने से पहले इलाज की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार, सांसद पप्पू यादव का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में कराया जाएगा। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
