सबरीमाला सोना चोरी मामले में SIT ने यूडीएफ नेता अदूर प्रकाश से की पूछताछ

feature-top

सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना गुमशुदगी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने यूडीएफ संयोजक और कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश से पूछताछ की।

नोटिस मिलने के बाद अदूर क्राइम ब्रांच मुख्यालय पहुंचे। एसआईटी ने उनसे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की।

इस मामले में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी, जिन्हें हाल ही में वैधानिक जमानत मिली है, से भी एसआईटी ने अलग से पूछताछ की।


feature-top