RSS न तो पैरामिलिट्री है और ना ही कोई पार्टी — मोहन भागवत

feature-top

मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “संघ यात्रा के 100 वर्ष–नए क्षितिज” कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि संघ को दूर से देखने पर गलतफहमी होती है। स्वयंसेवक रूट मार्च करते हैं, लेकिन RSS कोई पैरामिलिट्री संगठन नहीं है।

 लाठी-काठी सीखते हैं, पर यह अखिल भारतीय अखाड़ा नहीं। घोष, गीत और संगीत होते हैं, लेकिन संघ कोई संगीतशाला नहीं। भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक राजनीति में हो सकते हैं, मगर संघ खुद कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

संघ का काम अपने लिए नहीं, पूरे देश और भारतवर्ष के लिए है। संघ न किसी से प्रतिस्पर्धा में है, न किसी के विरोध में। संघ को न लोकप्रियता चाहिए, न सत्ता—उसका लक्ष्य बिना विरोध के राष्ट्रहित में काम करना है।


feature-top