- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहलाजानी हॉस्पिटल के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहलाजानी हॉस्पिटल के खिलाफ FIR दर्ज
राजधानी रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी एंड सरोगेसी सेंटर और माता लक्ष्मी नर्सिंग होम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ढाई साल पुराने बच्चा बदलने के गंभीर आरोप में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
दक्षिण बस्तर के अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंह ने साल 2022 में संतान प्राप्ति के लिए इस सेंटर का रुख किया था। अप्रैल 2023 में IVF के बाद जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई। लेकिन 25 दिसंबर 2023 को डिलीवरी के दिन विवाद खड़ा हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया, जबकि बाद में उन्हें अलग बच्चे सौंपे गए। परिजनों ने तुरंत अदला-बदली का आरोप लगाया, जिसे डॉक्टरों ने गलतफहमी बताया।
डीएनए जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर पीड़ित पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत ने रायपुर एसपी को FIR दर्ज कर गहन जांच के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस CCTV फुटेज, डिलीवरी रिकॉर्ड और DNA रिपोर्ट की दोबारा जांच करेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
