गोगोई मामले में SIT रिपोर्ट पर CM सरमा का बड़ा दावा

feature-top

असम की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने SIT रिपोर्ट का हवाला देते हुए बड़ा दावा कर दिया।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें देखकर कैबिनेट मंत्री तक हैरान रह गए।

सीएम सरमा के मुताबिक, रिपोर्ट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई और अली तौकीर शेख के पाकिस्तान से सीधे संबंधों के संकेत मिले हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अब इस रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेगी और आगे की जांच MHA द्वारा की जाएगी।


feature-top