बीजेपी और चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

feature-top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ज़मीनी स्तर पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रही है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था की तरह काम नहीं कर रहा, बल्कि वह “बीजेपी का आयोग” बन चुका है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका लोकतंत्र को मजबूत करने की होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करता दिखाई दे रहा है।


feature-top