- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : आबकारी भवन के ऑडिट रूम में लगी आग
रायपुर : आबकारी भवन के ऑडिट रूम में लगी आग
राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में भीषण आग लग गई। आग भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के ऑफिस में लगी। इस घटना में ऑडिट रूम में रखी तमाम महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोमवार से ही विभाग का ऑडिट शुरू होना था। ऑडिट से ठीक पहले फाइलों का जलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आबकारी विभाग प्रदेश के राजस्व का बड़ा हिस्सा संभालता है, ऐसे में दस्तावेजों का नष्ट होना जांच और पारदर्शिता के लिहाज से बड़ा झटका है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना देर रात हुई जब कार्यालय बंद था। देखते ही देखते तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक ऑडिट रूम में मौजूद रिकॉर्ड पूरी तरह जल कर खाक हो चुके थे। यह आग तेलीबांधा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले आबकारी मुख्यालय में लगी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
