आदिवासियों के हाथ में बंदूक थमाकर उनका भविष्य बर्बाद किया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा और नक्सलवाद की चुनौती को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस और विकास के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को केवल कानून-व्यवस्था या विकास से जोड़कर देखना सही नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद का समाधान बंदूकों से निकालने की सोच भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा, "मैं किसी के भी साथ प्रमाणों के साथ डिबेट कर सकता हूं कि यह समस्या सिर्फ विकास या कानून-व्यवस्था की नहीं है।

अगर यह केवल विकास की कमी होती, तो इसे 'माओवादी' नाम क्यों दिया गया? यह एक ऐसी विचारधारा है, जिसने गरीब आदिवासी युवाओं और बच्चों के हाथों में हथियार थमा दिए और उनके भविष्य को बर्बाद किया।" उन्होंने याद दिलाया कि माओवाद के पैर पसारने से पहले बस्तर के आंकड़े यूपी और बिहार के कई जिलों से बेहतर हुआ करते हैं।


feature-top