- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर : आबकारी भवन में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने के संबंध मे जारी किया गया स्पष्टीकरण
रायपुर : आबकारी भवन में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने के संबंध मे जारी किया गया स्पष्टीकरण
दिनांक 07/02/2026 को शाम मे लगभग 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन मे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से कार्यालय मे रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है.
अवलोकन से दस्तावेजो को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है. सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी रात्रि मे आबकारी भवन मे ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुँचकर कर भवन में मौजूद अंग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय मे रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया.
आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है. खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर अवलोकन किया गया ! दिनांक 08/02/2026 को सुबह पुनः अधिकारियो द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना मे नुकसान नहीं होना पाया गया.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
