रूसी तेल पर मंत्रियों की टिप्पणियों पर कांग्रेस का तंज

feature-top

कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की रूसी तेल मुद्दे और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कथित टिप्पणियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले में सरकार के अप्रोच में "खामी" है।

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसे 'होल ऑफ गवर्नमेंट' अप्रोच कहते हैं, उसके बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।

उन्होंने जयशंकर, गोयल और हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए कहा, "रूसी तेल मुद्दे और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर - वाणिज्य मंत्री कहते हैं कि विदेश मंत्री से पूछो, विदेश मंत्री कहते हैं कि वाणिज्य मंत्री से पूछो, और पेट्रोलियम मंत्री दूसरे मुद्दों में व्यस्त हैं।"


feature-top