रायपुर : खरोरा के पास यात्री बस में लगी आग, टला बड़ा हादसा

feature-top

बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई जहां कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी।

बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


feature-top