लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

feature-top

विपक्ष अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दल इस तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, बजट सत्र की शुरुआत ही काफी हंगामेदार रही है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हर रोज सदन की कार्यवाही में बाधा आई और स्पीकर को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

वहीं विपक्ष की ओर से भी स्पीकर पर भेदभाव का आरोप लगाया जाता रहा है।


feature-top