व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 23 फरवरी तक टली

feature-top

व्हाट्सएप की विवादित प्राइवेसी पॉलिसी और 213.14 करोड़ रुपये के जुर्माने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 23 फरवरी तक के लिए टाल दी है।

यह याचिका मेटा प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप की ओर से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने साफ किया है कि 23 फरवरी को इस मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा।


feature-top