एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती

feature-top

एनसीपी-एसपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बारामती में रहने के दौरान उन्हें गले में संक्रमण की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में एडमिट कराया गया। आज उनके भतीजे अजित पवार की तेरहवीं थी, जिसमें शरद पवार की मौजूदगी प्रस्तावित थी।

हालांकि, सुबह से ही तबीयत खराब होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


feature-top