SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने सभी राज्यों को दी नसीहत

feature-top

देश के कई राज्यों में लागू SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा और स्पष्ट संदेश आया है। SIR के खिलाफ याचिका लेकर अदालत पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शीर्ष अदालत से करारा झटका लगा है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ कहा है कि SIR की प्रक्रिया पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई जा सकती। अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने सभी राज्यों को नसीहत देते हुए कहा कि SIR को लेकर जो भी स्पष्टता या दिशा-निर्देश आवश्यक होंगे, वह सुप्रीम कोर्ट स्वयं देगा। कोर्ट ने दो टूक कहा कि राज्यों को इस मुद्दे पर अनावश्यक भ्रम या टकराव से बचना चाहिए और न्यायालय के निर्देशों का इंतज़ार करना चाहिए।


feature-top