- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : फॉरेस्ट सेक्रेटरी से बदसलूकी, DFO मनीष कश्यप सस्पेंड
छत्तीसगढ़ : फॉरेस्ट सेक्रेटरी से बदसलूकी, DFO मनीष कश्यप सस्पेंड
फॉरेस्ट सेक्रेटरी के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़ वन मंडलाधिकारी डीएफओ मनीष कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई फॉरेस्ट सेक्रेटरी से फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज और अनुचित भाषा के इस्तेमाल के आरोपों के बाद की गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीएफओ मनीष कश्यप का आचरण शासकीय सेवा नियमों के विपरीत पाया गया। आदेश में कहा गया है कि उन्होंने फॉरेस्ट सेक्रेटरी से फोन पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है।
यह मामला करीब 15 दिन पुराना है। जांच पूरी होने के बाद सरकार ने अब यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि अपने लगभग 10 साल के सेवाकाल में डीएफओ मनीष कश्यप को दूसरी बार निलंबन का सामना करना पड़ा है।
निलंबन अवधि के दौरान डीएफओ मनीष कश्यप का मुख्यालय निर्धारित किया जाएगा और मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
