स्पीकर ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव के जाँच के दिए निर्देश

feature-top

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को लेकर लोकसभा सचिवालय को आवश्यक जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह नोटिस कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की ओर से नियम 94(सी) के तहत प्रस्तुत किया गया है।

विपक्ष ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बोलने का अवसर न देने और विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर आपत्ति जताई है। बताया गया है कि इस अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर 100 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर हैं।


feature-top