भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

feature-top

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। इससे पहले राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहण पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार और राज्य की ममता सरकार आमने-सामने है।

इसी बीच अब भाजपा के लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने एसआईआर को लेकर बंगाल सरकार और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब ममता बनर्जी ने एसआईआर को फर्जी बताने का नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह दिखाने की कोशिश की गई कि एसआईआर जनता के हित में नहीं है, जबकि सच्चाई इसके उलट है।


feature-top