बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा : CM योगी आदित्यनाथ

feature-top

बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। कल से बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरु होने वाला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने लखनऊ से मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया है।

इस बीच सीएम योगी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी भी नहीं होगा, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा। राज्य के बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में भाग ले रहे थे।

इस दौरान संबोधन में सीएम योगी ने कहा- "यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है,जितना करती है उतना ही बोलती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे... कोई संदेह है? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी,कयामत का दिन तो कभी आना नही है,इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है।"


feature-top