- Home
- टॉप न्यूज़
- असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि का किया केस
असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि का किया केस
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बड़ा कानूनी एक्शन लिया है। सीएम सरमा ने पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि तीनों कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके खिलाफ जानबूझकर झूठे, निराधार और बदनाम करने वाले आरोप लगाए।
उनका कहना है कि इन आरोपों से उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। दरअसल, 4 फरवरी को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार ने राज्य में करीब 12 हजार बीघा जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया है। यह जमीन लगभग 3,960 एकड़ क्षेत्र में फैली बताई गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में जांच की मांग भी की थी।
वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हाल के दिनों में अपने कुछ बयानों को लेकर भी विवादों में रहे हैं। धार्मिक भेदभाव से जुड़े कथित बयानों पर उन्हें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों और सिविल सोसाइटी के कई संगठनों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
