बच्चों के लापता होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देशव्यापी नेटवर्क की जांच के आदेश

feature-top

देश में बच्चों के लगातार लापता होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्ल भुइयां की बेंच ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह जांच करे कि इसके पीछे कोई देशव्यापी नेटवर्क तो नहीं है।

कोर्ट ने सभी राज्यों से बच्चों के लापता होने का पूरा डेटा जुटाने और यह पता लगाने के निर्देश दिए हैं कि इन घटनाओं में कोई पैटर्न या आपसी संबंध है या नहीं। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से एएसजी ऐश्वर्य भाटी ने बताया कि कुछ राज्यों से जानकारी मिली है, लेकिन करीब एक दर्जन राज्यों से अब तक डेटा नहीं आया है।

इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो सख्त आदेश जारी किए जाएंगे। कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि किडनैपिंग से बचाए गए बच्चों के इंटरव्यू कर जांच को और मजबूत किया जाए।


feature-top