दिल्ली में लखपति बिटिया योजना का ऐलान

feature-top

दिल्ली सरकार ने अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई योजना शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'लखपति बिटिया योजना' की शुरुआत का ऐलान करते हुए पुरानी लाडली योजना को बंद करने की भी घोषणा कर दी है।

इस योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने तक अलग-अलग समय पर कुल 56 हजार रुपये दिए जाएंगे। जब बेटी की पढ़ाई पूरी होकर योजना मैच्योर होगी, तो उसे 1 लाख रुपये की राशि मिलेगी।


feature-top