चंद्रपुर महापौर चुनाव में गड़बड़ी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : संजय राउत

feature-top

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि चंद्रपुर के महापौर चुनाव में गड़बड़ी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। शिवसेना (यूबीटी) ने इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था।

राउत ने कहा, कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद वह चंद्रपुर में सत्ता हासिल नहीं कर पाई। उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी को दोष देने का कोई मतलब है

 नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, शिवसेना (यूबीटी) के स्थानीय नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन किया। यह फैसला स्थानीय स्तर पर हुआ, पार्टी नेतृत्व का फैसला नहीं था।


feature-top