CG PSC प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड जारी

feature-top

राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही लोक सेवा आयोग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर ड्रेस कोड से लेकर गैजेट्स और परीक्षा की टाइमिंग भी बताई है. परीक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से वंचित भी किया जा सकता है.


feature-top