बांग्लादेश : मतगणना के बीच शेख हसीना की अवामी लीग का बड़ा आरोप

feature-top

बांग्लादेश में मतगणना के बीच शेख हसीना की अवामी लीग ने चुनाव को फर्जी, अवैध और असंवैधानिक करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया एक सुनियोजित तमाशा थी, जिसमें उनकी कोई भागीदारी नहीं थी।

अवामी लीग का कहना है कि मतदान से पहले ही कई केंद्रों पर कब्जा, गोलीबारी, वोट खरीदने और बैलेट स्टाम्पिंग जैसी घटनाएं हुईं। पार्टी ने दावा किया कि 12 फरवरी की सुबह तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाता बेहद कम संख्या में पहुंचे।

चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक करीब 14.96 प्रतिशत मतदान हुआ। अवामी लीग ने इसे जनता द्वारा चुनाव का बहिष्कार बताते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है।


feature-top
feature-top