- Home
- टॉप न्यूज़
- वंदे मातरम' पर विवाद: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आदेश को बताया असंवैधानिक
वंदे मातरम' पर विवाद: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आदेश को बताया असंवैधानिक
12 Feb 2026
, by: Prakash
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार के उस आदेश पर आपत्ति जताई है, जिसमें आधिकारिक समारोहों में वंदे मातरम के सभी छह छंद पहले गाने का निर्देश दिया गया है।
बोर्ड ने इस आदेश को असंवैधानिक बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने फैसला नहीं बदला, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
दरअसल, 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक प्रोटोकॉल जारी किया था, जिसमें कहा गया कि जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो पहले वंदे मातरम के सभी छह छंद गाए जाएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
