अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल

feature-top

देशभर में तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे ने सफर को आसान बना दिया है। लेकिन अब तक एक बड़ी परेशानी यह थी कि अधूरे एक्सप्रेसवे पर भी लोगों से पूरा टोल वसूला जाता था। कई बार सड़क पूरी तरह तैयार नहीं होती थी, फिर भी यात्रियों को टोल टैक्स देना पड़ता था।

इससे लोगों में नाराज़गी भी थी। अब केंद्र सरकार ने टोल नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 15 फरवरी से अगर एक्सप्रेसवे या उसका कोई हिस्सा पूरा तैयार नहीं है, तो उस पर टोल नहीं वसूला जाएगा।

इस फैसले से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें अधूरी सुविधाओं के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा।


feature-top