छत्तीसगढ़ : RTE की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग हुई तेज

feature-top

शिक्षा के अधिकार कानून (RTE) के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखकर प्रति छात्र फीस में बढ़ोतरी की मांग की है और हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है।

एसोसिएशन ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से प्रतिपूर्ति राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिसके खिलाफ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने राज्य शासन को 6 माह के भीतर मांगों पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

पत्र में एसोसिएशन ने मांग की है कि प्राथमिक कक्षाओं के लिए प्रतिवर्ष 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये, माध्यमिक कक्षाओं के लिए 11,500 से बढ़ाकर 22,000 रुपये और हाई व हायर सेकेंडरी के लिए अधिकतम सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाए। साथ ही बढ़ी हुई राशि पिछले तीन वर्षों से लागू करने की भी मांग की गई है।


feature-top