- Home
- टॉप न्यूज़
- ये भारत की विकास यात्रा में नई शुरुआत है : पीएम मोदी
ये भारत की विकास यात्रा में नई शुरुआत है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए प्रशासनिक परिसर 'सेवा तीर्थ' का अनावरण करने के बाद कहा कि आज हम एक नए इतिहास को बनते देख रहे हैं. 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नए आरंभ का साक्षी बन रहा है. हम विकसित भारत का संकल्प लेकर सेवा तीर्थ में, कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं.
अपने लक्ष्य में विजय होने का दैवीय आशीर्वाद हमारे साथ है. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतों से देश के लिए अनेक अहम निर्णय हुए, नीतियां बनीं.
लेकिन ये भी सच है कि ये इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक के तौर पर बनाई गई थीं. इन इमारतों को बनाने का मकसद भारत को सदियों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखना था.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
