चंद्रपुर मेयर चुनाव: ‘एक-एक करोड़ में समर्थन’ के आरोपों से गरमाई सियासत

feature-top

चंद्रपुर महानगरपालिका के मेयर चुनाव के बाद राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। बीजेपी उम्मीदवार की जीत के पीछे उद्धव ठाकरे गुट के समर्थन की चर्चा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसे ‘खोखे की राजनीति’ करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मनसे नेता संदीप देशपांडे का दावा है कि कुछ पार्षदों को बीजेपी के पक्ष में जाने के लिए एक-एक करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, आरोपों पर अभी तक संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


feature-top