केरल में RRTS को हरी झंडी, सीएम पिनराई विजयन ने केंद्र से मांगा सहयोग

feature-top

केरल में RRTS परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीएम पिनराई विजयन ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना को आगे बढ़ाने के संबंध में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने 12 सितंबर 2025 को कोच्चि में आयोजित अर्बन कॉन्क्लेव के दौरान हुई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि उस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने केरल में RRTS परियोजना के प्रस्ताव पर विचार करने की सहमति जताई थी।

मुख्यमंत्री ने पत्र में आभार व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल ने 28 जनवरी 2026 को केरल में RRTS परियोजना के क्रियान्वयन के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, जिससे राज्य में आधुनिक और तीव्र सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिल सकेगा।


feature-top