नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है : PM मोदी

feature-top

असम के गुवाहाटी की रैली में PM मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम का और नार्थ-ईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। जिस नार्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उस नार्थ-ईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट, अष्टलक्ष्मी के लिए BJP-NDA के विजन को और मजबूती देने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मां कामाख्या की असम पर, असमवासियों पर, देश पर और देशवासियों पर बहुत कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से असम ने राष्ट्र रक्षा और देश की स्वतंत्रता एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली अनेक संतानें दी हैं।

ऐसी ही एक संतान कबीन्द्र पुरकायस्थ को मैं आज प्रणाम करता हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन असम और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। इसी योगदान को नमन करते हुए भाजपा-NDA सरकार को उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है।'


feature-top