अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि यह ट्रेड डील भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदायक साबित होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश को अमेरिका में कपड़ा निर्यात पर शून्य प्रतिशत टैरिफ का लाभ मिल रहा है, जबकि भारत के गारमेंट्स पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने संसद में इस मुद्दे को उठाया, तो सरकार की ओर से जवाब मिला कि अगर भारत को भी यही फायदा चाहिए, तो अमेरिका से कपास आयात करनी होगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह समझौता घरेलू उद्योग और किसानों के हितों के खिलाफ है।


feature-top