- Home
- टॉप न्यूज़
- योगी सरकार पर हमलावर हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
योगी सरकार पर हमलावर हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला, मुख्यमंत्री के 'योगी' होने पर सवाल उठाए। उन्होंने माघ मेले में शंकराचार्य प्रमाण मांगने और सरकार के 'नकली हिंदू' होने का आरोप लगाया।
स्वामी ने कहा कि योगी सरकार में मांस उत्पादन बढ़ा है और वधशालाओं को बढ़ावा मिल रहा है, जबकि यह केवल वोटों के लिए गौ-भक्ति का दिखावा करती है। उन्होंने इसे 'संहार' बताया, 'हिंदुत्व' नहीं।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इन 10 दिनों में इस सरकार और इसके गेरुआधारी मुख्यमंत्री ने अपने असली हिंदू होने का कोई प्रमाण नहीं दिया है, बल्कि अपने आचरण से नकली हिंदू होने के संकेत जरूर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने पशुपालन मंत्री को एक लेख पढ़ने के लिए दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गाय नहीं, बल्कि भैंस, बकरा और सुअर कटवाती है। यह एक ऐसी स्वीकार्यता थी, जिसे सुनकर हर असली हिंदू और संत भी लज्जित होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
