16 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई

feature-top

सुप्रीम कोर्ट 16 फरवरी को मुख्यमंत्री हिमंता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है।

हाल ही में सरमा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के लोगों पर राइफल से निशाना साधते हुए दिखाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई।

न्यायालय की सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।


feature-top