दिल्ली : जनकपुरी हादसे पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP सरकार को घेरा

feature-top

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को बीजेपी सरकार की एक साल की विफलताओं पर सीएम रेखा गुप्ता से दर्जन भर तीखे सवाल पूछे हैं और उसका जवाब देने की मांग की है. उन्होंने पूछा कि जनकपुरी में सड़क में खोदे गए गड्ढे में गिरकर हुई बाइक सवार युवक की मौत पर सरकार के मंत्रियों ने झूठ क्यों बोला कि सुरक्षा के सारे इंतजाम थे, जबकि यह मौत सरकार की लापरवाही के चलते हुई।

आखिर मंत्रियों और दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ क्यों की? इसके अलावा उन्होंने सीएम से निजी स्कूलों में बढ़ी फीस वापसी, नकली यमुना, बेरोजगार बस मार्शलों समेत कई अन्य सवालों के जवाब देने की मांग की है. सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल हैं कि उनकी सरकार ने नकली यमुना क्यों बनाई गई? नकली यमुना के लिए फिल्टर्ड पानी की मेनलाइन को क्यों नकली यमुना में पानी लाने के लिए खोला गया?

मेनलाइन को काट कर नकली यमुना में पानी लाने का आधिकारिक निर्देश किसने दिया? उन्होंने पूछा कि दिवाली की रात एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन बंद क्यों किए गए? वॉटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल करके असली एक्यूआई आंकड़ों के साथ हेरफेर क्यों की गई?


feature-top