अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

feature-top

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर कांग्रेस ने फिर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहाकि यह कह देना बहुत आसान है कि कोई झूठ बोल रहा है या गलत कह रहा है। बात बहुत साफ है कि क्या ट्रेड डील हुई है वे बता दें।

खुर्शीद ने आगे कहाकि अभी तक इसमें कोई हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के पास या किसी भी जानकार के पास जो खबर पहुंच रही है उसी की बुनियाद पर कहा जा रहा है कि इस ट्रेड डील में वो बातें नहीं हैं जो सरकार की ओर से कही जा रही हैं। यदि सरकार इसे ठीक नहीं समझती है तो वे दस्तावेज सामने रख दें, इसमें क्या समस्या है? सलमान खुर्शीद ने कहाकि सरकार सबूत दे कि क्या ट्रेड डील हुई है।

उन्होंने कहाकि यह तो अंतरिम ट्रेड डील है। हस्ताक्षर हुए नहीं हैं। यह मार्च के आखिरी में होंगे। सलमान खुर्शीद ने आगे कहाकि अभी तक जो भी बातें सामने आई हैं, वह कहां से आई हैं। देर रात वाइट हाउस से ट्वीट आता है, उसी से हम अंदाजा लगाते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहाकि जो भी खबर कांग्रेस के पास पहुंच रही है या किसी के पास भी पहुंच रही है, उसमें यह कहा जा रहा है कि इस ट्रेड डील में वह बातें नहीं हैं जो सरकार द्वारा कही जा रही हैं।


feature-top