- Home
- टॉप न्यूज़
- ISRO-NASA का निसार मिशन, अब मिट्टी की नमी पर सटीक नजर
ISRO-NASA का निसार मिशन, अब मिट्टी की नमी पर सटीक नजर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ‘निसार’ (NISAR) उपग्रह को लेकर अहम जानकारी साझा की है। यह भारत और NASA का संयुक्त मिशन है, जो एस-बैंड और एल-बैंड रडार की मदद से पृथ्वी की सतह की निगरानी करेगा।
निसार उपग्रह का मुख्य उद्देश्य मिट्टी में नमी का सटीक आकलन करना है। यह हर 12 दिनों में पूरे भारत का 100 मीटर उच्च-रिजॉल्यूशन डेटा उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार को लगभग वास्तविक समय में मिट्टी की नमी की जानकारी मिल सकेगी।
यह डेटा फसलों की सेहत, सिंचाई की जरूरत, सूखे के खतरे और जल प्रबंधन में बेहद उपयोगी साबित होगा। इसरो द्वारा विकसित भौतिकी-आधारित एल्गोरिदम इस जानकारी को और अधिक सटीक व भरोसेमंद बनाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
