महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी बवाल

feature-top

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के एक बयान ने राज्य की राजनीति में विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महराज से करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान ने शिवाजी महाराज के आदर्शों का पालन किया था।

यह बयान मालेगांव नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच आया। इस मुद्दे का शिवसेना और कुछ संगठनों ने विरोध किया था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपकाल के बयान को निंदनीय बताते हुए उनसे माफी की मांग की है। इस टिप्पणी के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


feature-top